Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

अभद्रता कर रहे ग्रामीण को रोकने पर दुकानदार पर किया जानलेवा हमला

गंज मुरादाबाद/उन्नाव। दुकान में खरीददारी कर रहा ग्रामीण तब उत्तेजित हो कर दुकानदार पर हमलावर हो उठा, जब दुकानदार ने उससे अभद्र भाषा का उपयोग करने से मना करना चाहा। गिस्साए ग्रामीण ने दुकानदार पर तव्वल से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी कन्हैयालाल पुत्र द्वारिका ने बांगरमऊ पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह गांव में ही परचून आदि की दुकान चलाता है। जहाँ उसके अलावा उसकी पुत्री भी बैठती है। बीती शाम गांव का ही  मोतीलाल उसकी दुकान पर आया। दुकान के परिसर में खड़े हो कर वह अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। जिसके मना करने पर ही गुस्साए मोतीलाल ने तव्वल से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर चोट होने के चलते वह लहूलुहान हो गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी जिस पर कोतवाली पुलिस ने उसकी तहरीर दर्ज कर डॉक्टरी परीक्षण हेतु भेज दिया।
रिपोर्ट- रियाजुल हासन / रियाज़

No comments