खिचड़ी भोज कार्यक्रम का किया गया आयोजन

भगवन्त नगर/उन्नाव। भगवन्त नगर विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड सुमेरपुर अन्तर्गत ग्राम सभा गौरा के कैलास खेड़ा गांव में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर खिचड़ी भोज का आयोजन ग्राम प्रधान खजान सिंह यादव के नेतृत्व में किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ उन्नाव एमएलसी सुनील सिंह साजन यादव व धर्मेन्द्र यादव (प्रभारी 166 विधानसभा भगवन्त नगर) उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एमएलसी सुनील सिंह साजन ने समाजवादी पार्टी के द्वारा किये गए कार्यों को अपने सम्बोधन के माध्यम से सभी लोग तक पहुंचाया, एवं कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को लेकर जमकर शासन प्रशासन पर निशाना साधा।
कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र बना एक बन्दर जैसे ही सुनील सिंह साजन कार्यक्रम में पहुंचे वैसे ही वहां पर पहुंचा एक बन्दर जो एमएलसी सुनील सिंह साजन के पास जाकर बैठ गया और कार्यक्रम के अन्त तक बैठा रहा। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश पासवान के द्वारा किया गया।
वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्मेन्द्र यादव (पूर्व जिला पंचायत सदस्य),समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष आदिल खां, विजय यादव "वी.पी."(जिला सचिव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड), युवजन सभा के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव (शीलू) अमन बाबा, डा. आन्नद यादव, ब्रजेश यादव, कल्लू यादव, नारायण पाल, अचल तिवारी, राम विनोद सिंह, विजय वर्मा, नेशनल एन्टी करप्सन के जिलाध्यक्ष शिव प्रताप सिंह एवं उनकी पूरी टीम व कई ग्राम सभाओ के ग्राम प्रधान समेत तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहें। वही लखनऊ से पहुंची टीम ने एमएलसी सुनील सिंह साजन को माला पहना कर एवं गदा दे कर सम्मानित किया।
No comments