विधायक ने अपने ही कार्यालय पर सुनी जनहित की समस्यायें
शाहजहाँपुर।
जनपद के पुवायां अंतर्गत 134 विधानसभा बीजेपी विधायक चेतराम ने अपने ही कार्यालय पर जनहित की समस्याओ को लेकर उनका निवारण किया।
इसी बीच भाजपा नेता पंकज मिश्रा व जिला सह संयोजक स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ
शाहजहाँपुर जनहित की समस्याओ को लेकर भाजपा विधायक को ज्ञापन के माध्यम से
अवगत कराया। उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र के ग्राम नाहिल में पंडित बासुदेव त्रिवेदी के मकान से लेकर ठाकुर शिव प्रताप के मकान तक जाने वाले रास्ते के
दोनों ओर तालाब होने के कारण पूरा रास्ता कटा हुआ है। इस रास्ते से काफी
लोगो का आवागमन भी रहता है, साथ ही स्कूली बच्चों की वैन भी इसी रास्ते से होकर जाती
है। रास्ता ख़राब होने के कारण भविष्य में कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है।
इस बात को विधायक ने गंभीरता पूर्वक लेते हुए BDO
पुवायां के संज्ञान में किया। विधायक ने जल्द ही रास्ते का निर्माण कराने का आश्वासन दिया।
...रिपोर्ट:संजीव मिश्रा,शाहजहांपुर।

No comments