मैजिक बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत अन्य गंभीर
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी थानाक्षेत्र के अंतर्गत बाइक सवार मैजिक के बीच में कोई भिड़ंत से बाइक सवार सड़क पर जा गिरा। आस पास से गुजर रहे राहगीर जब तक समझ पाते उसकी मौत हो चुकी थी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार को शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मदी से करीब 1 किलोमीटर गोकन के पास मोहम्मदी शाहजहांपुर मार्ग नन्हे पुत्र रामस्वरूप 48, उर्मिला पत्नी नन्हे 44 व रामसागर उम्र 38 को लेकर लेकर कुंइया सिनौली जनपद शाहजहांपुर जा रहा था। इसी बीच उसकी बाइक मोटरसाइकिल यूपी 27 क्यू 3119 पैशन प्रो अनियंत्रित होकर बनके तारा रझौआ शहजानपुर की ओर से आ रही मैजिक यूपी 27 टी 77 5 4 से जा टकराई। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर जा गिरे इस दौरान बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं अन्य की हालत गंभीर देख सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मृतक को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों में सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया।
...रिपोर्ट-हरिओम सिंह
...रिपोर्ट-हरिओम सिंह

No comments