मेगा कैंप का किया गया आयोजन
शाहजहांपुर। जनपद के निगोही ब्लॉक परिसर में मेगा कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला( विधवा ) पेंशन, व दिव्यांग पेंशन की जानकारी प्रदान कर प्रपत्र लेकर फार्म भरवाये गए।
आयोजित मेगा कैंप दौरान तिलहर विधायक रोशन लाल वर्मा ने आए हुए समस्त
क्षेत्रवासियों के प्रपत्र लेकर फार्म भरवाकर जमा करवाए।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा
शर्मा, उपजिलाधिकारी तिलहर मोइन उल इस्लाम, डी सी मनरेगा हसीब अंसारी,ए डी ओ
पंचायत वीरेंद्र मोहन सक्सेना, समस्त ग्राम विकास अधिकारी, ब्लाक प्रमुख
निगोही मनोज कुमार वर्मा, दीपक यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य, पप्पू
यादव, मुनेश्वर दयाल वर्मा प्रधान, विजेंद्र वर्मा प्रधान,सूरज वर्मा,शेर
सिंह वर्मा, अक्षय वर्मा, रतीराम वर्मा समेत तमाम क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।
...रिपोर्ट : अमरजीत सिंह, जोगेन्द्र सिंह।

No comments