भाजपा नेताओ की हत्या को लेकर मध्यप्रदेश की सियासत तेज
डेस्क। मध्य प्रदेश में बीते दिनों हुई भाजपा नेताओं की लगातार हत्याओं के बाद मध्यप्रदेश की सियासत में उबाल ला दिया है। इसी क्रम में मंदसौर में भाजपा नेता प्रहलाद बंधवार और बड़वानी में मनोज ठाकरे की हत्या के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेशभर में कमलनाथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर कानून व्यवस्था पर सवाल तीखे किए। कार्यकर्ता अपने साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला भी अपने साथ लेकर आए थे। उन्होने चौराहे पर पहले जमकर नारेबाजी की, जिसके बाद पुतला फूंका। वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौके का लाभ लेने से नहीं चूके। उन्होने नवागत प्रदेश सरकार को जमकर कोसते हुए इन मामलों को साजिश करार दे डाला। बताते चले कि बीते दिनों में मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार और फिर बड़वानी में भाजपा नेता मनोज ठाकरे की हत्या कर दी गई थी। हालाकि बंधवार के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है लेकिन सेंधवा विकासखंड के बलवाड़ी में मॉर्निंग वॉक पर निकले बलवाड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे की दिनदहाड़े हुई हत्या को लेकर पुलिस का हाथ खाली हैं। अज्ञात हमलावरों ने ठाकरे के सिर और चेहरे पर पहले धारदार हथियार से हमला किया और फिर उन्हें घसीटते हुए खेत तक ले गए। यहां सिर पर पत्थर पटकर उनकी हत्या कर दी गई। जिसके बाद प्रदेश में लगभग खाली हाथ बैठी भाजपा को एक मौका हाथ लग ही गया। भाजपा नेताओं की हत्याओं की इन घटनाओं के बाद प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। प्रदेश में कई स्थानों से प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुतले जलाए जाने की सूचना भी प्राप्त हो रही है।

No comments