तहसील प्रांगण में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस
लखीमपुर खीरी। जनपद के मोहम्मदी तहसील में शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए बच्चों ने मतदाताओं को मताधिकार के
प्रति जागरूक किया। सभी मतदाताओं को निष्पक्ष मताधिकार का प्रयोग करने की
शपथ भी दिलाई। सभी मतदाताओं ने आने वाले समय मे लोकतांत्रिक परम्पराओं की
मर्यादाओं को बनाए रखते हुए निर्भीक होकर और धर्म वर्ग जाति समुदाय भाषा से
अलग हटकर मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प लिया।
...रिपोर्ट : हरिओम सिंह, लखीमपुर खीरी।
No comments