निगोही में होगा "पेंशन मेगा कैम्प" का आयोजन
निगोही/शाहजहांपुर। तिलहर भाजपा विधायक रोशन
लाल वर्मा के अथक प्रयासों के बाद जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी की अध्यक्षता में
"विशेष मेगा पेंशन कैम्प" का आयोजन 29 जनवरी को ब्लॉक परिसर कार्यालय निगोही में किया
जायेगा।
जिसमे प्रदेश एवं केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जन
कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों का निस्तारण किया
जायेगा।"पेंशन कैम्प"में विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन,
विकलांग प्रमाण पत्र, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, सौभाग्य योजना, विरासत,
राशनकार्ड एवं समस्त विभागों के स्टॉल लगाकर जनसमस्याओं का निस्तारण किया
जायेगा। पेंशन कैम्प के दौरान समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी
उपस्थित रहेंगे।
...रिपोर्ट : पंकज सिंह,तिलहर।
...रिपोर्ट : पंकज सिंह,तिलहर।

No comments