दबंग जान से मारने की दे रहें धमकी
पुरवा/उन्नाव। बीते शुक्रवार को मौरावा कस्बे की एक विधवा महिला को घर के भीतर घुसकर मारने की घटना में पुलिस ने अभियोग तो दर्ज कर लिया है। किन्तु दबंग महिला को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मौरावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा के पटकी टोला निवासिनी कमला पत्नी स्व संजय चौरसिया अपने पिता के घर पर रह रही है। उनके पड़ोस में रहने वाले दबंग किस्म के सुधाकर मिश्र पुत्र स्व० शिव कुमार एवं उसके दोनो पुत्रों शिवम उर्फ प्रभात व सुन्दर उर्फ सत्येन्द्र व पुत्री कमला के साथ मिलकर पीड़िता को घर के भीतर घुसकर लाठी डण्डे से मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था।
पीड़िता को बचाने आए उसके बुजुर्ग पिता को भी दबंगो ने नहीं बख्शा। शोर मचाने पर जब अन्य लोग पहुंचे तो दबंग भाग गये। पीड़िता की तहरीर पर मौरावां पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है किन्तु आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। साथ ही पीड़िता को धमकियां भी दे रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि उसके घर के बगल में पड़े सहन में दबंग अपना अधिकार जमा रहे हैं। उनकी दबंगई से पूरा मोहल्ला त्रस्त है, पीड़िता ने बताया कि प्रायः ये लोग प्रताड़ित करते रहते हैं।
.... रिपोर्ट- रत्नम चौरसिया एडवोकेट

No comments