नोडल अधिकारी ने किया क्षेत्र का निरीक्षण
परियर\उन्नाव। नोडल प्रमुख सचिव ने शनिवार को ब्लाक सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र के मरौदा मझवरा का निरीक्षण किया। इस दौरान मिलीं कई खामियां। जिसमे संबंधित अधिकारी को फटकार लगाने के अलावा जरूरी दिशा निर्देश दिए।
बतादे कि ब्लाक सिकंदरपुर सरोसी के मरौदा मझवरा का नोडल प्रमुख सचिव राजन शुक्ला ने निरीक्षण किया इस दौरान राशन, आवास, शौचालय में मिली बहुत सी खामियों को लेकर सम्बंधित अधिकारियों फटकार लगा उचित दिशा निर्देश दिए। वही इस दौरान उच्च
प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को देख प्रधानाचार्य का तत्काल तबादला करने का निर्देश दिये, वही बिजली विभाग के अधिकारी को 7 दिन में अपनी व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई। नोडल प्रमुख सचिव के दौरा से सभी
आला अधिकारियो में हड़कंप मचा रहा।प्रमुख सचिव के जाते ही अधिकारियो ने आराम की सांस
ली। नोडल अधिकारी के निरीक्षण के दौरान डीएम, सीडीओ, एसडीएम समेत तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।
...रिपोर्ट - अश्वनी पांडेय, परियर उन्नाव।

No comments