संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश
परियर/उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे लाश मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर छानबीन शुरू कर दी।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के बन्दन पुरवा गाँव निवासी नरेश (28) पुत्र स्व. गंगाराम का मंगलवार सुबह परियर बिठूर मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में शव पड़ा मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फ़ैल गई। ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक नरेश ट्रैक्टर ड्राइवर था और गांव में रहकर खेती का कार्य करता था, बताया जा रहा है कि नरेश सोमवार को घर से किसी कार्य वश निकला था उसके बाद घर नहीं पंहुचा। जिसपर परिजनों ने काफी खोजबीन की परन्तु उसका कोई पता नहीं चला। वही सुबह नित्यक्रिया को गए लोगो ने नरेश की लाश खंती पड़ी देखी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
...रिपोर्ट : अश्वनी पांडेय,परियर।

No comments