Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

संपन्न हुई भाजपा की लोक सभा संचालन समिति की बैठक

...रिपोर्ट - रत्नम चौरसिया, एडवोकेट । 
पुरवा/उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी लोक सभा संचालन समिति की बैठक पुरवा विधानसभा के मिर्री चौराहा स्थित पुरवा नगर में सम्पन्न हुई। बैठक में लोक सभा प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के आगामी होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। जिसमें प्रमुख रूप से  15 जनवरी से 10 फरवरी प्रत्येक मंडल पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन मनायेंगी। 15 जनवरी से 3 मार्च सैनिक सम्मान 1857 से लेकर अब तक जो शहीद हुये हैं। उनके घर पर जाकर परिवारो का सम्मान करेगी । 12 फरवरी से 3 मार्च तक मेरा परिवार भाजपा परिवार कमल विकास ज्योति संकल्प अभियान 2 मार्च को विधानसभा स्तर पर रैली 11फरवरी को समर्पण दिवस के रूप मनायेगी। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीकान्त कटियार, जिला महामंत्री सरोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष सतीश चंद्र कुशवाहा, जिला विस्तारक आकाश गुप्ता, लोक सभा मीडिया प्रभारी, कुंज बिहारी निर्मल, विधानसभा प्रभारी आनंद अवस्थी, विधानसभा संयोजक सज्जन लोधी, मंडल अध्यक्ष डा.रजनीश वर्मा,  मंडल प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा, महामंत्री कपिल त्रिपाठी,  गौरवेंद्र अवस्थी व अमन कुमार उपस्थित रहे।

No comments