Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

नव चेतना इंटर कॉलेज में मनाया गया वार्षिकोत्सव

...रिपोर्ट- रत्नम चौरसिया एडवोकेट.
पुरवा/उन्नाव- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हिलौली स्थित स्कूल नव चेतना इंटर कालेज में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न  हुआ। इस अवसर पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
प्राप्त विवरण के अनुसार विकास खण्ड हिलौली मुख्यालय में स्थित नव चेतना इण्टर कालेज का वार्षिकोत्सव सम्पन्न हुआ। विद्यालय में अध्ययनरन छात्रों ने सांस्कृतिक व मनोरंजन प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर अचल तिवारी मीडिया प्रभारी सपा को विद्यालय के उपप्रधानाचार्य विजय कुमार शुक्ल ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती पूजन व वंदना से हुआ। कालेज के प्रबंधक इम्तियाज अहमद ने सभी आगन्तुकों का स्वागत किया। 
कार्यक्रम तीव्र गति से गतिमान था कि तभी  बरसात ने खलल डाल दिया और कार्यक्रम को मध्य में ही रोकना पड़ा। इस अवसर पर विद्यालय संस्थापक नियाज अहमद, यू पी तिवारी प्रधानाचार्य के एन पी एन इं कालेज मौरावा,  अनुज तिवारी मार्गदर्शक समेत सैकड़ों छात्र व गणमान्य उपस्थित थे।

No comments