देश की नींव इतनी भी कमजोर नहीं कि मात्र बयानों से हिल जाए-राहुल गांधी
डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस समय दुबई यात्रा में हैं। वहीं सपा बसपा के गठबंधन के बाद उनका बयान आया है। उन्होने देश की छवि खराब करने के बीजेपी के आरोपों पर जमकर बरसते हुए कहा कि हमारा फाउंडेशन इतना मजबूत है कि कोई इमेज ख़राब नहीं होगी। मुझसे सवाल पूछ जाता है तो मुझे जवाब देना पड़ता है। पीएम पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा, भ्रष्टाचार के सवाल पर प्रधानमंत्री जी घर बैठ जाते हैं, लेकिन मैं तो जवाब देता हूं. सच्चाई है कि इस वक्त भ्रष्टाचार हो रहा है। सीबीआई विवाद पर राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार में संवैधानिक संस्थाओं में बहुत अधिक दखल दिया जा रहा है। गांधी ने कहा कि जिस तरीके से सरकार ने सीबीआई चीफ पर कार्रवाई की उससे साफ है कि उनके हाथ राफेल मामले से जुड़े ऐसे सबूत लग गए थे जिन्हें सरकार बाहर नहीं लाने देना चाहती थी।

No comments