Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

जिला अधिकारी ने ली समीक्षा, किसानों के होंगे ऋण माफ

टीकमगढ। जनपद के जतारा में जिलाधिकारी द्वारा बीएलओ एवम पंचायत सचिवों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी सौरभ कुमार सुमन द्वारा पहली बार ली जतारा में पंचायत सचिवों एवं बीएलओ आशा कार्यकर्ताओं की बैठक में जनपद के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अपने निर्देश में आशा कार्यकर्ताओं को जहां कुपोषण एवं अन्य समस्याओं से निपटने की बात कही तो वही पंचायत सचिवों से मनरेगा में पारदर्शिता के साथ साथ किसानों की ऋण माफी संबंधी दस्तावेज समय सीमा में तैयार करवाने  करने की बात कही।
उन्होंने जल संरक्षण को लेकर अपनी  बात रखते हुए कहा कि जनपद में जल संवर्धन के तहत कपिल धारा, के कुए औऱ नए तालाबो को स्वीकृत किया जाएगा।  पुराने तालाबो में भी कार्य किये जायेंगे।उन्होंने कहा कि जहाँ खेल मैदान नही वहाँ तुरंत कार्य शूरू किया जाए। जहाँ खेल मैदानों का काम अधूरा है वो शीघ्र आरम्भ किया जाए। विधायक एवम सांसद  निधि सहित अन्य जन प्रतिनिधियों की विकास निधि के काम मार्च तक पूरे करे। जिलाधिकारी ने कहा कि वह बारी बारी से हर ग्राम पंचायत में जायेगे इसके लिए 16 कलस्टर बना लिए गए हैं सरपंच सचिव चाहे तो सीधे बात भी कर सकते हैं।
 बैठक के आयोजन में जिलाधिकारी (कलेक्टर) सौरभ कुमार सुमन ने सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी 15 जनवरी तक बैंक द्वारा किसानों की सूचियां जारी की जाएगी ।
इन सूची उन किसानों के नाम होंगे जो ऋण माफी के लिए पात्र है। इन सूचियों में आधार कार्ड लिंक कराने का काम पंचायत सचिव बीएलओ पटवारी एवं रोजगार सहायक करवाएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 22 फरवरी तक सभी किसानों का ऋण माफ हो जाएगा।इसी दिशा में मिलकर सभी को तेजी से काम करना है।  बैठक का आयोजन जतारा के सामुदायिक भवन में किया गया। जिसमें एसडीएम केएल मीणा, सीईओ शेलेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी पंचायत सचिव मौजूद रहे। हालांकि कलेक्टर के पूछने के बाद भी बैंक के कर्मचारी नजर नही आये।                           
रिपोर्ट- खूबचन्द्र लोधी 

No comments