राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम ने किया निरीक्षण
शाहजहांपुर। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सैय्यद इकबाल हैदर रूमाना सिद्दीकी
और परबिन्दर सिंह ने अपनी टीम के साथ शहजहापुर पहुंचकर गुरुद्वारा, कब्रिस्तान और
मदरसों का निरीक्षण किया। यहां टीम ने गदियाना स्थिति कब्रिस्तान कर बाउंड्रीवाल के स्वीकृत बजट व विवाद की जानकारी लेकर डीएमओ को जल्द
बाउंड्रीवाल निर्माण के निर्देश दिए। टीम ने कब्रिस्तान का निरीक्षण कर दिलाजाक कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल की साफ-सफाई पर भी जोर दिया। दिलाजाक में आयोग टीम को लोगों ने पेयजल संकट की जानकारी दी। टीम सदस्यों
ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने जामिया फातिमा तथा फातिमा
शरीयत कालेज का भी निरीक्षण किया।
जिसके अगले दिन भी टीम ने जनपद में रूककर विकास भवन सभागार पहुंची। जहां केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ की पहल की, इस दौरान मदरसों में 33 माह से मानदेय
भुगतान ना होने की बात सामने आई। जिसपर उन्होंने शिक्षकों के 33 माह के
मानदेय का जल्द भुगतान करने का भरोसा दिया।
...रिपोर्ट: अमरजीत/हरिओम सिंह।

No comments