आवारा सांड ने किसान को पटका,मौत
लखीमपुर खीरी। जनपद में आवारा जनवरो के आतंक के चलते आये दिन सड़क दुर्घटनाये होती रहती है,जिसमें लोग अपनी जान तक गवा देते है। ऐसा ही एक मामला मेलानी थाना क्षेत्र के ग्राम मोठीखेड़ा संसारपुर से सामने आया है, जहां गाँव के किसान रामाधार अपने खेत मे बैलो द्वारा जुताई कर रहे थे, इस दौरान अचानक एक आवारा सांड खेत मे आ गया। जिसे रामाधार भगाने की कोशिश करने लगा। जिसपर सांड ने किसान रामाधार को पटक-पटक कर घायल कर दिया। पास के खेतो में मौजूद अन्य किसानों ने मौके पर पहुंच कर घायल अवस्था मे पड़े रामाधार को इलाज के अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक रामाधार ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। वही मामले को लेकर ग्रामीणो ने बताया कि आये दिन इन आवारा जानवरों के चलते कोई न कोई घटना होती रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में घूम रहे आवारा जानवर हम लोगों की पूरी फसलों को बुरी तरह नष्ट करते रहते है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
...रिपोर्ट : हिमांशु श्रीवास्तव, लखीमपुर खीरी।

No comments