Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

टोल प्रबंधक ने की स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत

नवाबगंज/उन्नाव। लखनऊ कानपुर राजमार्ग के नवाबगंज टोल प्लाजा प्रबंधक ए एस चौहान के नेतृत्व में पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड के द्वारा चलाए जा रहे हैं स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत की गई।
टोल प्रबंधक श्री चौहान ने बताया की यह स्वच्छता पखवाड़ा 1 जनवरी से शुरू हुआ है। और 15 जनवरी तक चलेगा। श्री चौहान ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए स्लोगन एक कदम स्वच्छता की ओर के तहत इस पखवाड़े में टोल के समस्त अधिकारी और कर्मचारी स्वच्छता अभियान को गति देंगे। जिससे स्वच्छता को चार चांद लग सके। उन्होंने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। साथ ही टोल बूथ से गुजरने वाले समस्त वाहन चालकों को इसकी जानकारी भी दी जा रही है। जिससे सभी इस पखवाड़े में शामिल हो और स्वच्छ भारत मिशन का सपना साकार हो सके। इस मौके पर प्रमुख रूप से टोल उप प्रबंधक ओमवीर सिंह, शैलेंद्र धर द्विवेदी ,श्याम नाथ तिवारी ,धीरज सिंह ,जितेन्द्र सिंह सहित दर्जनों टोल कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-रजत द्विवेदी

No comments