अखिलेश और मायवाती कल करेंगे गठबंधन का ऐलान
![]() |
लखनऊ। लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) तथा समाजवादी पार्टी (एसपी) के बीच गठबंधन तय हो चुका है। बसपा अध्यक्ष मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार यानि कल इस बात का औपचारिक ऐलान करेंगे। दोनों दलों के प्रमुख कल लखनऊ में दोपहर 12 बजे एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लोकसभा चुनाव की सीटों को लेकर घोषणा भी हो सकती है। इसके अलावा सीबीआई विवाद पर भी दोनों नेता अपना बयान दे सकते हैं। कुछ दिन पहले ही अखिलेश यादव ने मायावती से मुलाकात की थी तभी से यह कहा जा रहा था कि दोनों दलों में मिलकर चुनाव लड़ने पर सहमति बन गई है।
खबरों के मुताबिक उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से दोनों पार्टियां 37-37 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी जबकि शेष सीटों को अन्य छोटी पार्टियों के लिए छोड़ा जायेगा।

No comments