Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

टहलने गए युवक की गोली मारकर हत्या




बिजनौर। जनपद के नूरपुर  थाना क्षेत्र अंतर्गत घर से कुछ ही कदम की दूरी पर मॉर्निंग वाक पर निकले युवक की अज्ञात बदमाशों ने सीने में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक उपर्युक्त थाना क्षेत्र के अब्दुल्ला पुर निवासी हरकिशोर सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से कुछ ही कदम की दूरी पर निकला था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बाईक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने हरकिशोर के सीने में गोली मार दी। जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में लग गई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

No comments