पुलिस के हत्थे चढ़ा 15 हजार का इनामी शातिर चोर
लखीमपुर खीरी। रात
के अंधेरे में बड़े मोबाइल शॉप पर ताला तोड़कर एंड्रॉएड मोबाइल पर हांथ साफ
करने वाले मोबाइल लुटेरे को सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने इसके कब्जे से 33 अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फ़ोन बरामद किए हैं। सतीश
रस्तोगी नाम का यह शातिर चोर मोबाइल की ई एम आई से छेड़छाड़ कर लोगों को आधे
रेट से कम पर बेच दिया दिया करता था। पकड़े गए मोबाइलो की कीमत 7 लाख के करीब
बताई जा रही है। इससे पहले इसी गिरोह के एक और सदस्य को भी पुलिस ने गिरफ्तार
करने में सफलता हासिल की थी, जिसके पास से भी लाखों के मोबाइल बरमाद हो चुके हैं, इस तरह
पुलिस की नाक के नीचे हुई बड़ी चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है।
पकड़े
गए अभियुक्त सतीश रस्तोगी पर 15 हजार का इनाम था। साथ ही मामले का खुलासा
करने पर एक व्यापारी की तरफ से पुलिस टीम को 2100 रुपये का नगद पुरष्कार
दिया गया है और कुछ व्यापारियों ने भी बुके देकर सम्मानित किया।
...रिपोर्ट : हिमांशु श्रीवास्तव, लखीमपुर खीरी।

No comments