शहर की खस्ताहाल सड़के बनी खून की प्यासी, आये दिन सड़क हादसे में लोग गवां रहे जान
सागर। शहर में बनी खस्ताहाल सड़के दिन प्रतिदिन लोगों के खून की प्यासी बनती जा रही है,और प्रसाशन चुप्पी साधे हुए है जिसके चलते आये दिन इन सड़कों
पर लोग अपनी जान गवां रहे है। जहाँ बीते मंगलवार के दिन केंट थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के दौरान एक बच्ची ने
जान गवाई थी,वही बुधवार को हाक केंटीन के आगे एक युवक की जान चली गई, देखने सुनने
में यह हादसे सामान्य लगे पर इनकी गंभीरता वो ही जान सकते है जिनके घर
के चिराग बुझ गए।
ताजा मामला है शहर के पद्माकर थाना
क्षेत्र अंतर्गत शंकरगढ़ एरिया का जहां मुख्य सड़क पर एक मोटरसाइकिल सवार
युवक को ट्रक ने रौंद दिया। मरने वाले युवक का नाम शुभम चौबे है जो
ग्राम बिलहरा का निवासी बताया गया है।
शहर में होते ऐसे दर्दनाक हादसों पर शहर का प्रशासन भी मौन रह जाता है। घटनाक्रम के बाद शहर के ट्रैफिक डीएसपी का कहना है कि नो एंट्री में
रेलवे रेक आने के बाद ट्रकों की एंट्री की जाती है लेकिन आज रेक नही आया था,
तो वह जांच करवा रहे है कि नो एंट्री में ट्रक आया कैसे?
...रिपोर्ट : हेमंत आठिया।

No comments