बड़े हर्ष के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
...रिपोर्ट- रत्नम चौरसिया, एडवोकेट।
पुरवा/उन्नाव।
तहसील क्षेत्र में बड़े हर्ष के साथ 70वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।
शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर
दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया।
स्थानीय तहसील मुख्यालय, कोतवाली पुरवा, थाना मौरावा, उप
निबन्ध कार्यालय पुरवा, विकास खण्ड पुरवा, नगर पंचायत कार्यालय पुरवा व
मौरावां, असोहा, हिलौली समेत सभी सरकारी व अर्धसरकारी व निजी संस्थानों में
गणतंत्र दिवस की 70वीं वर्षगाँठ पर ध्वजारोहण किया गया। इसके अलावा
शैक्षणिक संस्थानों में राजकीय बालिका इण्टर कालेज पुरवा, बी ए ए एस इंटर
कालेज पुरवा, एम आर आर एस इं कालेज पुरवा, के एन पी एन इं कालेज मौरावा,
बी के एच आर इं का. मौरावा, चन्दनखेड़ा स्थित जी डी आर सी पब्लिक इं
कालेज, मिर्रीकला स्थित कस्तूरबा स्कूल, समेत पुरवा स्थित श्रीमती राम रानी
देवी चौरसिया पब्लिक स्कूल में धूम धाम से राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। इस
विद्यालय में नन्हें मुन्हें छात्र-छात्राओं ने कविता पाठ की मनमोहक
प्रस्तुतियां दी। यहां पर विद्यालय की प्रबंधक पूनम चौरसिया ने ध्वजारोहण
कर व मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर
कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। साथ ही उन्होंने सभी प्रतिभागियों को
पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर संचालक रत्नम चौरसिया एडवोकेट ने सभी का
स्वागत किया।

No comments