गणतंत्र दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
तिलहर/शाहजहांपुर। 70
वें गणतंत्र दिवस के पुनीत पर्व पर खंड निगम द्वारा आयोजित शाहजहांपुर
जिले की विशाल भव्य तिरंगा यात्रा पवन वर्मा के नेतृत्व में
निकाली गई। इस दौरान समस्त क्षेत्रवासियों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ
गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री हरि प्रकाश वर्मा, जिला
उपाध्यक्ष अभिषेक यादव, जिला उपाध्यक्ष अभय राजपूत, युवा नेता सौरभ सोमवंशी,
मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह, अनूप पांडे, अनिल वर्मा, मुकुल किशोर, विश्वास सिंह, खंड कारवां विनय भूपेंद्र सिंह, जिला शारीरिक प्रमुख कौशल व खंड
विस्तारक नैतिक समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
...रिपोर्ट : पंकज सिंह, तिलहर शाहजहांपुर।

No comments