बस व मोटरसाइकिल की आमने सामने भिड़ंत, 2 की मौत
सागर। जनपद में दमोह
सागर मार्ग पर बस व मोटरसइकिल की भीषण टक्कर में बाइक सवार दो युवको की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना सनोदा थाना क्षेत्र अंतर्गत नया
खेड़ा के समीप हुई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया,
वहीं मृतकों की पहचान साले बहनोई के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के
अनुसार जनपद के छापली बंडा निवासी रामेश्वर अहिरवार अपने साले चंद्रभान
अहिरवार निवासी मराठा के साथ अपनी रिश्तेदारी में किसी कार्यक्रम में
सम्मिलित होने गढ़ाकोटा के पास बल्ले जा रहे थे। इसी दौरान सनोदा थाना के
अंतर्गत नया खेड़ा के समीप सामने से आ रही
स्कूल ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 15 पिए 0139 की जोरदार आमने-सामने भिड़ंत
हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक सवार जीजा साले ने मौके पर ही दम तोड़ दिया घटना की जानकारी मिलते ही
सनौला थाना प्रभारी सीएस परिहार मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक बस चालक
घटनास्थल से फरार हो चुका था। पुलिस ने बस तथा क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे
में लेकर मामला पंजीकृत करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
...रिपोर्ट: हेमंत आठिया।

No comments