पुलिस ने महिला हत्याकांड का किया खुलासा
लखीमपुर खीरी। जनपद के सिंगाही
थाना क्षेत्र में अज्ञात 45 वर्षीय महिला का शव गन्ने के खेत मे बरामद होने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में अवैध संबंधों
के चलते हत्या की बात कहते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया
है। विवेचना के दौरान तथ्यों से प्रकाश में आये शख्स ने महिला की हत्या की
बात कबूलते हुए पूरी घटना का पर्दाफास किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त ने
महिला के अवैध संबंध के चलते काफी परेशान था। इससे पहले भी उसने महिला की
हत्या का प्रयास भी किया था लेकिन अंततः उसने मौका पाकर गला दबाकर महिला
की हत्या कर दी।
...रिपोर्ट : हिमांशु श्रीवास्तव, लखीमपुर खीरी।
No comments