Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

खौफनाक दुर्घटना, दो लोग जिन्दा जले




लखनऊ । प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीती देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोग जिंदा जल गए। दुर्घटना इतनी खौफनाक थी कि मौके से जले लोगों के सिर्फ कंकाल ही मिल सके। उनकी शिनाख्त भी नहीं हो सकी। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात जनपद के विभूतिखंड थाना क्षेत्र स्थित शहीद पथ पर विराजखंड टॉवर के निकट एक आगे ट्रक जा रहा था। बीच में हाफ डाला था, जिसे पीछे से आ रहे गिट्टी लदे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे हाफ डाले में आग लग गई और थोड़ी ही देर में वह धू-धूकर जलने लगा। घटना की जानकारी पर पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे से अधिक की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके। जिसके बाद हाफ डाला के अगले हिस्से को काटकर दो कंकाल निकाले गए। 
मामले मामले को लेकर इंस्पेक्टर विभूतिखंड ने बताया कि शवों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। घटना से शहीद पथ पर अफरातफरी मच गई, घंटों जाम लगा रहा जिसके चलते वाहनों की लंबी कतार लगी रही। देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी था।

No comments