उन्नाववासियों को रेलवे देगा सौगात, इन दो ट्रेकों में यात्रा होगी सुलभ
उन्नाव। जनपद वासियों को जल्द ही रेल यात्रा और सुगम होने जा रही है। जनपद से सटे जिला हरदोई व रायबरेली को जाने वाली ट्रेनों की संख्या में इजाफा होने की संभावना विद्युतीकरण होते ही बढ़ जाएगी।
बालामऊ व ऊंचाहार रेलमार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ाने की कवायद दो माह में पूरी हो जाएगी। उत्तर रेलवे ने विद्युतीकरण और ट्रैक दोहरीकरण का कार्य तेज कर दिया है। उन्नाव-बीघापुर और रायबरेली से ऊंचाहार तक के सेक्शन में कार्य चल रहे हैं। ट्रैक दोहरीकरण का कार्य उन्नाव से फाफामऊ तक होना है। यात्रियों के सफर को सुगम बनाने के लिए कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं।
फिलहाल रेलवे सफर मुश्किल भरा
जनपद से दोनों ही तरफ जाने वाले सिंगल ट्रैक में ओएचई नहीं होने से रेल सफर बेहद मुश्किल भरा होता है। कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर उन्नाव से प्रयागराज(इलाहाबाद) का सफर तो चैलेंज ही बन जाता है। इस 140 किमी के रूट पर अभी ट्रेन डीजल इंजन से चलतीं हैं, जिससे समय ज्यादा लगता है। वहीं ट्रेनें सीमित होने से यात्री ऊंचाहार व प्रयागराज के लिए कानपुर सेंट्रल की ओर रुख करते हैं या फिर रोडवेज का सहारा लेते हैं। सूत्रों के अनुसार उन्नाव से बालामऊ और सीतापुर के बीच का कार्य इस सेक्शन का काम पूरा होते ही शुरू होगा। इसमें करीब 1600 करोड़ रुपये तक अनुमानित बजट रखा गया है। जिसमे 525 करोड़ रु. से स्टेशन, हाल्ट व फुट ओवरब्रिज के निर्माण कार्य होने हैं।
2018 में पास हुआ था बजट
रेल बजट 2018 में ट्रैक व विद्युतीकरण योजना को मंजूरी मिली थी। उन्नाव से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के सफर को सुगम बनाने के लिए उत्तर रेलवे ने उन्नाव से फाफामऊ (प्रयाग से छह किमी दूर) के बीच अप्रैल 2018 में काम शुरू हो सका ।
उन्नाव-ऊंचाहार रेलमार्ग पर ट्रेनों को नई रफ्तार के साथ ही हाल्ट की क्रासिंग पर सुरक्षा-संरक्षा बढ़ेगी। कोरारी, कुल्हा हाल्ट व बीघापुर सहित तकिया, बैसवारा, रघुराज सिंह, लालगंज की क्रासिंग पर कार्य अंतिम चरण में हैं। यहां गेटमैन के लिए केबिन भी बनाए जा रहे हैं।
ट्रेनों की बढ़ेगी रफ्तार
वर्तमान में उन्नाव से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों की चाल सुस्त है। सिंगल ट्रैक और ओएचई न होने के चलते डीजल इंजन से ट्रेन 80 किमी प्रतिघंटा से चलती हैं। जबकि इलेक्ट्रिक इंजन से रफ्तार 110 किमी प्रतिघंटा हो जाएगी।
मिल सकती हैं नई ट्रेन

No comments