मतदाता जागरूकता के लिए निकली रैली
बाँगरमऊ/उन्नाव। कस्बे में आम मतदाताओं की जागरुकता को लेकर मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह यात्रा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा निकाली गई। यात्रा में बालिकाओं ने बड़ेे ही उत्साह पूर्वक भाग लिया।
बताते चलें कि सरकार आगामी चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर जुड़ चुकी है। मतदाताओं को मतदान करने को लेकर जागरूक करने का कार्य शासन की मंशा के अनुरूप शुरू हो चुका है।
बताते चलें कि सरकार आगामी चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर जुड़ चुकी है। मतदाताओं को मतदान करने को लेकर जागरूक करने का कार्य शासन की मंशा के अनुरूप शुरू हो चुका है।
चुनाव को लेकर शासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है मतदाताओ को जागरूक करने का कार्य भी शासन द्वारा शुरू किया जा चुका है बांगरमऊ तहसील के तहसीलदार लालधर यादव के निर्देश पर आज कस्बे के राजकीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने कस्बे में रैली निकाली और मतदाताओ को जागरूक करने के लिए और उन्हें मतदान करने के लिए नारे लगाए जाने के साथ ही साथ विभिन्न स्लोगनों को बैनरों पर लिख कर जागरूक करने का प्रयास भी किया,इस रैली में छात्रों का उत्साह बढ़ाने के लिए रैली में तहसीलदार व नायब तहसीलदार इकलाख हुसैन और कस्बे में तैनात राजस्व निरीक्षक भी मौजूद रहे।
रिपोर्ट : रियाजुल हसन

No comments