चित्रकूट से अपहृत जुड़वा बच्चों के शव आज बांदा की नदी में मिले
चित्रकूट । जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र से 12 फरवरी को अपहृत आयुर्वेदिक तेल कारोबारी ब्रजेश रावत के जुड़वा पुत्रों के शव आज बांदा की यमुना नदी से मिलने के बाद सनसनी फ़ैल गई हैं। अपराधियों ने हत्या करने के बाद शवो को अवगासी घाट पर फेंक दिए थे। यूपी और एमपी की पुलिस बच्चों की बरामदगी में फेल रही। इसके बाद मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई थी। लेकिन उसके भी हाथ खाली रहे। बताया जा रहा है कि 25 लाख रुपए फिरौती देने के बाद भी बच्चों की जान नहीं बची।
वही पुलिस इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तनाव फैल गया। कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है। बांदा जिले में दोनों बच्चों के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस ने माइक से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। ज्ञात हो कि 12 फरवरी को कट्टे को नोक पर दिन दहाड़े शिवांग और देवांग नाम के जुड़वा भाइयों का अपहरण हुआ था

No comments