Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

फिल्म सांड की आंख में नजर आएंगी तापसी पन्नू


डेस्क। बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू अब फिल्म सांड की आंख में नजर आएंगी। उन्होंने ने कहा कि एक शार्पशूटर की भूमिका निभाना उनके करियर का सबसे जटिल और कठिन अनुभव है। 
तापसी ने शनिवार को अप्रकाशित 100 हिंदी व अंग्रेजी कविताओं वाली एक किताब अनरीड के विमोचन के मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की। तापसी और भूमि पेडनेकर फिल्म सांड की आंख में निशानेबाज के किरदार में नजर आएंगी जो देश की सबसे बुजुर्ग महिला शार्पशूटर चंद्रो और प्रकाशी तोमर की कहानी पर आधारित है।

No comments