फिल्म गली बॉय ने कर ली 100 करोड़ की कमाई
डेस्क। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी वाली फिल्म गली बॉय ने 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी गली बॉय वेलेनटाइन डे के अवसर पर 14 फरवरी को प्रदर्शित हुयी है। यह फिल्म एक रैपर की कहानी पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिकाएं निभायी है। फिल्म का बजट 50 से 55 करोड़ के बीच बताया जाता है। फिल्म को दुनिया भर में 4101 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है जिसमें से भारत में 3350 और ओवरसीज में 751 स्क्रीन्स शामिल हैं। गली बॉय ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

No comments