Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

किसान ने तहसीलदार को रिश्वत में दी भैंस, मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश। टीकमगढ़ जिले के खरगापुर कस्बे के तहसील कार्यालय में शनिवार को एक अजीबोगरीब मामला उस वक्त सामने आया जब एक किसान ने अपनी भैंस लाकर तहसीलदार की गाड़ी से बांध दी, जिसकी जानकारी के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया। 

दरअसल पूरा मामला रिश्वत से जुड़ा हुआ था,खरगापुर तहसीलदार सुनील वर्मा इस किसान से जमीन के परिवर्तन के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे, जिसमे से किसान लक्ष्मी यादव से 50 हज़ार रुपये तहसीलदार को पहले ही ले चुके थे, इसके बाद जब किसान से 50 हजार रुपये की और मांग कि तो किसान की मजबूरी कहे या गुस्से में आकर तहसील कार्यालय पहुच कर अपनी भैंस ही तहसीलदार की गाड़ी से बाँध दी, और बतौर रिस्वत अपनी भैंस तहसीलदार को सौप दी। जिसके बाद तहसील कार्यालय में लोगो का जमावड़ा लग गया । वही इस पूरे मामले पर प्रशासनिक अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नही है ।          
यह पूरा मामला जनपद की खरगापुर तहसील के देवपुर गांव का है, जहाँ गांव के किसान लक्ष्मी यादव से जमीन परिवर्तन के बदले में तहसीलदार सुनील वर्मा ने किसान से पहले तो 50 हजार रुपये रिश्वत के रूप में ले लिए और किसान का काम भी नही किया, जब किसान ने तहसीलदार से इस संबंध में बात की तो दोबारा तहसीलदार ने किसान से 50 हजार रुपयों की और मांग की। जिससे आहत किसान का कहना था कि अब उसके पास देने को पैसे तो है नही बदले में मैने अपनी भैंस ही तहसीलदार महोदय को दे दी है ,और आज अपनी भैंस लाकर उनकी गाड़ी से बांध दी है ।  
...रिपोर्ट : खूबचन्द्र लोधी, टीकमगढ़।            

No comments