किशोरी ने फांसी लगा की आत्महत्या
उन्नाव। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांव दुर्जन खेड़ा मजरा नरायनपुर निवासी एक भट्ठा मजदूर की 15 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों घर के अंदर धन्नी से लटकता देख परिजनों में हड़कंप मच गया। खेतो से वापस लौटे भाइयो ने शव देखकर आवाज लगाई, तब परिजनों को जानकरी हुई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। किशोरी मानसिक विक्षिप्त बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक अजगैन कोतवाली क्षेत्र गांव दुर्जन खेड़ा मजरा नरायनपुर निवासी भट्ठा मजदूर गुरुप्रसाद की 15 वर्षीय किशोरी बेटी सोमवती का शव शनिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों घर के अंदर धन्नी में साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मिला। युवती गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा है।

किशोरी का पिता गुरुप्रसाद भौली स्थित एक भट्ठे में मजदूरी करता है। शनिवार को सोमवती खाना लेकर पिता को भट्ठे में देने गई थीं। जिसके बाद गुरुप्रसाद ने उसे वापस घर भेज दिया। शाम को गांव में खेत से लौटे उसके भाइयो कुलदीप(13) व अमन (8) ने बाहर से ही सोमवती का शव लटकते हुए देखा। जिसके बाद उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। आनन-फानन पड़ोसियों ने खेत पर काम कर उसकी मां सुखदेवी को खबर दी, मौके पर परिजनों के पहुचने के बाद पुलिस को सूचना दी । सूचना पर पहुचे राजबाग चौकी इंचार्ज अवधराज सिंह सेंगर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पिता ने गुरुप्रसाद ने बेटी को मानसिक विक्षिप्त बताते हुए आत्महत्या की तहरीर दी है।
...रिपोर्ट : रजत द्विवेदी।

No comments