वायु सेना का मिग लड़ाकू विमान क्रैश,पायलटों की मौत की आशंका
डेस्क। जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आज सुबह करीब 10:30 पर वायु सेना का एक मिग लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। विमान बडगाम से करीब सात किलोमीटर दूर गारेंद गांव के खेत में जाकर गिरा। हादसे की वजह अभी तक साफ़ नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि इस विमान ने श्रीनगर एयरबेस से उड़ान भरी थी, सूत्रों का कहना है कि कश्मीर में विमान पेट्रोलिंग पर था तभी प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में दोनों पायलटों की मौत की आशंका जताई जा रही है
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विमान आसमान से नीचे की ओर आने लगा और थोड़ी ही देर बाद
जोरदार आवाज आई और विमान क्रैश हो गया। इसमें आग लग गई। मौके पर पुलिस
और बचाव दल पहुंच गया है।
मालूम हो कि यह घटना ऐसे वक्त हुई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का
माहौल है, बता दें कि बीते 20 दिनों में भारत के 5 विमान क्रैश हुए हैं,
हाल ही में बेंगलुरु में एयरो शो के दौरान दो सूर्य किरण विमान आपस में
टकराकर क्रैश हो गए थे।
बता दें कि बडगाम के पहले राजस्थान के पोखरण में मिग-27 लड़ाकू विमान भी क्रैश हो गया
थाण् उस वक्त यह विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था और जैसलमेर से उड़ा थाण्
हालांकिए इस हादसे में पायलट सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकलने में
कामयाब रहे थे।

No comments