नगर पालिकाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई पीआईसी की बैठक
सागर । जनपद में नगर पालिकाध्यक्ष की अध्यक्षता में मंगलवार को पीआईसी की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बैठक से पहले पूर्व अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने आतंकवाद के खिलाफ सरकार द्वारा की गयी कार्यवाई का स्वागत करते हुए देशवासियों को बधाई दी, और मोदी सरकार की सराहना की। इस अवसर पर पीआईसी सदस्यों ने 3-3 हजार और अध्यक्ष ने 21 हजार रुपये अपनी तरफ से कुल 42 हजार रुपये शहीदों के परिवार लिए एकत्रित किये। यह राशि दो दिन में कलेक्टर महोदय को सुपुर्द की जायेगी।
पीआईसी की बैठक के दौरान सभी ने निर्णय लेते हुए बिंदु क्र.1 बजट में कुछ संशोधन के बाद परिषद् में प्रस्तुत किये जाने की बात कही और बिंदु क्र. 9 सीएमओ अवकाश पर होने तथा निर्धारित छानबीन समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत न होने के कारण विषय अगली पीआईसी के लिए बढ़ाया गया तथा शेष सभी प्रस्ताव पारित किये गए।
...रिपोर्ट : हेमंत आठिया,सागर मध्य प्रदेश।

No comments