निगोही/शाहजहांपुर। शाहजहांपुर पीलीभीत रोड पर कस्बा निगोही में हमजा पुर चौराहे पर पैदल जा रहे वृद्ध को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा निगोही में हमजापुर चौराहे पर पैदल घर जा रहे कस्बा निवासी डॉ रामशरण वर्मा (65) को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी बताया जा रहा है। वृद्ध शाहजहांपुर में तेरहवीं में गया हुआ था जब वह रविवार शाम को घर वापस आ रहा था तभी कस्बा निगोही में ट्रक UP 27 AT 2053 ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वृद्ध ट्रक के नीचे आ गया जिससे उसके दोनों पैर कुचल गए। वही ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को निगोही सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया वहीं जिला अस्पताल में वृद्ध का एक पैर काट दिया गया। गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने घायल को बरेली रेफर कर दिया पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया।
संवाददाता - पंकज सिंह, निगोही शाहजहांपुर
No comments