बरेली। जनपद के तहसील आंवला में निधि पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसा हादसे में गुड्डू नाम के युवक के दोनों पैर टूट गए हैं परिजनों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक गुड्डू आसपुर गांव का रहने वाला है सड़क पार करते समय अचानक बरेली की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी और गुड्डू रोड से दूर जा गिरा मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्ति घटनास्थल से फरार हो गए घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया और घायल को आंवला अस्पताल में भर्ती कराया फिर गुड्डू को आंवला अस्पताल से बरेली भेज दिया गया घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जांच करने के बाद मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया।
No comments