मोदी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, बैंक खाते में आएंगे 6000 रुपये
डेस्क। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने मोदी सरकार का अंतरिम बजट पेश करते हुए देश में 12 करोड़ किसानों को सीधा फायदा पहुंचाने के लिए 6000 रुपये प्रति वर्ष बैंक खाते में पहुचाने का ऐलान किया है। गोयल ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए 22 फसलों का एमएसपी बढ़ाया है। दो हक्टेयर जमीन तक के किसान को 6 हजार तक का डायरेक्ट सपोर्ट दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हम सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बने हैं। गोयल ने कहा कि देश के संसाधनों पर पहला हक गरीबों का है। हमने गांव की आत्मा को बरकरार रखते हुए वहां पर भी शहरों जैसी सुविधाएं दी हैं। पीएम किसान योजना 2 हेक्टेयर तक ज़मीन रखने वाले छोटे किसानों को 6000 रुपये सालाना खाते में सीधा दिया जाएगा। 2000 रुपये की 3 इंस्टालमेंट दी जाएंगी। दिसम्बर 2018 से लागू होगी योजना प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना. इसके तहत 15000 रुपये प्रति महीना कमाने वाले मजदूरों को हर महीने रुपये 100 जमा करना होगा और 60 साल की उम्र के बाद इन मजदूरों को रुपये 3000 प्रति महीने की पेंशन दी जाएगी गर्भवती महिलाओं को 26 हफ्ते की मैटरनिटी लीव की घोषणा, यानी 6 महीने की छुट्टी। भारत के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा डिफेंस बजट- रक्षा बजट 3 लाख करोड़ के पार ब्रॉडगेज पर सभी मानव रहित क्रॉसिगों को खत्म कर दिया गया है। सेमी हाई स्पीड ट्रेन 'वंदे भारत एक्सप्रेस' पहली बार भारत में चलाई गई,रेलवे का घाटा कम करने का काम किया।

No comments