Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक हुई संपन्न




सागर। जनपद में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर शुक्रवार को ब्लाक काॅग्रेस कमेटी मकरोनिया एवं ब्लाक काॅग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान मे नरयावली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित की गयी। जिसमे मुख्य अतिथि सागर लोकसभा प्रभारी चन्द्रिका प्रसाद द्विवेदी एवं विशेष अतिथि म•प्र•काॅग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत के द्वारा की गई। इस दौरान लोक सभा प्रभारी द्वारा बंद कमरे मे कार्यकर्ताओ से वन टू वन चर्चा की गयी। इस अवसर पर सैकडो काॅग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
...रिपोर्ट : हेमंत आठिया, सागर मध्यप्रदेश। 

No comments