विद्यालय की छत गिरने से 2 मजदूरों की मौत,एक के दबे होने की आशंका
प्रतापगढ़ । जनपद के लालगंज अंतर्गत धधुआगाजन के प्राथमिक विद्यालय की छत गिरने से 2 मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक मजदूर के दबने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को देने के बाद राहत बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घटिया निमार्ण के चलते स्कूल की छत गिरी है। वही घटना से आक्रोशित लोगों ने मृतकों को ले जा रही एम्बुलेंस तोड़ दिया है। बताया जा रहा है
कि स्कूल में बच्चे भी मौजूद थे लेकिन वे सभी कक्षा में अपना बैग रखकर
प्रार्थना करने चले गए थे जिसके चलते बड़ा हादसा हो गया।

No comments