Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

स्कूली बस की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

  


सुमेरपुर\उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ़्तार एक स्कूली बस ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मारते हुए कुचल दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने लोगों की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर में भर्ती कराया जहां से उन्नाव रेफर कर दिया। 

मिली जानकारी के मुताबिक उपर्युक्त थाना क्षेत्र अंतर्गत सुमेरपुर निवासी रवि धानुख अपनी मोटरसाइकिल से किसी कार्य वस बाहर गया था इस दौरान बच्चों को छोड़कर वापस आ रही गिरजा शंकर पब्लिक इण्टर कालेज बिहार की स्कूली बस ने सुमेरपुर की बरखेड़ा मोड़ के पास रवि की  मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें रवि गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया और उसका पैर बस के पहिये की चपेट में आ गया। 

घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने लोगों की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर में भर्ती कराया जहां से उसे इलाज के लिए उन्नाव जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

...रिपोर्ट : ज्ञानेंद्र अवस्थी, सुमेरपुर। 

No comments