Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

पुलवामा के अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

...रिपोर्ट - रत्नम चौरसिया, एडवोकेट।
पुरवा/उन्नाव। बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में फिदाइन हमले में शहीद हुए जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर सभी ने आतंकियों के इस कायरना हरकत की निन्दा की।
प्राप्त विवरण के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुरवा स्थित कार्यालय में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान से संचालित इस दहशतगर्दी को शीघ्र खत्म करने की मांग भी भारत सरकार से की। मण्डल अध्यक्ष डॉ रजनीश वर्मा ने कहा कि ऐसी हरकतें करने से पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है। इसलिए अब उसे सबक सिखाना ही होगा। भारत की जनता अब यही चाहती है। इस अवसर पर सतीश कुशवाहा, सज्जन लोधी, गुड्डू पाण्डेय, हंसराज सोनी, मीडिया प्रभारी कुंज बिहारी,  राजू साहू समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
वही दूसरी ओर स्थानीय श्रीमती राम रानी देवी चौरसिया पब्लिक स्कूल शिव विहार पुरवा में भी छात्र-छात्राओं व समस्त विद्यालय परिवार द्वारा भी शहीद अमर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। विद्यालय संचालक रत्नम चौरसिया एडवोकेट ने बताया कि हमारे जनपद के अजीत कुमार आजाद भी इस घटना में शहीद हुए हैं। हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनके परिवार को यह आघात सहन करने की शक्ति दें। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत सरकार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुई इस विभत्स घटना से सीख लेते हुए ठोस व सकारात्मक कार्यवाही भी करनी चाहिए। जिससे आतंकी संगठन हमारे जवानों व नागरिकों को फिर कभी निशाना न बना सकें। इस अवसर पर प्रबंधक पूनम चौरसिया समेत समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित था। आपको अवगत करा दे कि बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने फिदाइन हमला करके ड्यूटी पर जा रहे हजारों सीआरपीएफ जवानों पर हमला बोल दिया था। इससे लगभग 39 जवान शहीद हो गए और दर्जनों घायल हैं। शहीद जवानों में 12 जवान उत्तर प्रदेश से हैं, जिनमें से एक अजीत कुमार आजाद जनपद उन्नाव के भी हैं।

No comments