Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

सीएम योगी ने किया 'कम्पूटराइज्ड बस क्लास रूम' का उद्घाटन


वाराणसी। दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर आये मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आज सर्किट हाउस पर सचल कंप्‍यूटर पाठशाला का उद्घाटन किया। इसके बाद वह बीएचयू आइआइटी के 100 साल पूरे होने पर आयोजित शताब्‍दी समारोह में हिस्‍सा लेने बीएचयू स्थित स्‍वतंत्रता भवन पहुंचे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सर्किट हाउस में आज सुबह सेवा-भारती द्वारा संचालित 'एचपी वर्ल्ड आन व्हील' नामक बस का उद्घाटन एवं लोकार्पण कर हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री ने बस के अंदर उपलब्‍ध हाइटेक सुविधाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्‍होंने शुभकामना देते हुए बेहतर शिक्षा के लिए बस के अंदर लगे बोर्ड पर दो शब्‍द भी लिखे। इसके बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ्‍ आइआइटी बीएचयू पहुंचे, जहां उन्‍होंने भावी इंजीनियरों को संबोधित किया।


No comments