ट्रैक पार कर रहे दम्पति की ट्रेन से कटकर मौत
अमरोहा। जनपद के गजरौला रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज के बजाये प्लेटफार्म से ही उतरकर दूसरे
प्लेटफार्म पर जाने का प्रयास कर रहे पति-पत्नी की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक बिजनौर जनपद के नजीबाबाद तहसील के मोहल्ला नवाबों का फाटक निवासी दशरथ (65) उनकी पत्नी रानी (60) व अपनी पुत्री विमलेश के साथ हापुड़ जनपद की गढ़ तहसील क्षेत्र में एक
रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे थे। वह गजरौला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार में रुके थे कि इस दौरान सुबह करीब साढ़े सात बजे रेलवे स्टेशन एक पर नजीमाबाद से चलकर
मुरादाबाद को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आकर प्लेटफार्म पर रुकी। कुछ यात्री प्लेटफॉर्म एक
पर उतर दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए ट्रैक पार करने लगे। इसी बीच रेलवे
स्टेशन की मेनलाइन से मुरादाबाद से दिल्ली के लिए एक ट्रेन पास हो रही थी।
जिसकी चपेट में आ पति-पत्नी समेत तीनों लोग आ गए। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्री विमलेश को बचा लिया गया।

No comments