घने कोहरे चलते खंती में गिरी बाइक, युवक की मौत
...रिपोर्ट- रत्नम चौरसिया,एडवोकेट।
पुरवा/उन्नाव। घने कोहरे के चलते बीती रात एक बाइक सवार युवक की खंती में गिरने से मौत हो गयी। सुबह हुई घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
पुरवा/उन्नाव। घने कोहरे के चलते बीती रात एक बाइक सवार युवक की खंती में गिरने से मौत हो गयी। सुबह हुई घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार मौरावां थाना क्षेत्र के ग्राम बरदहा के मजरा बिन्दा खेड़ा निवासी हरिश्चंद्र पुत्र गुरु प्रसाद यादव उम्र लगभग 35 वर्ष अपने रिस्तेदार के घर से अपने गांव बीती रात लगभग 9 बजे के बाद आ रहा था। घना कोहरा होने के कारण बरदहा के निकट मौहारी मोड़ पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे जा गिरी। जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। सोमवार की सुबह जब मृतक का चाचा लल्लूराम खेतों की ओर गया तो उसने भतीजे को मरणासन्न स्थिति में पाया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने जब हरिश्चन्द्र को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के चाचा लल्लूराम ने मौरावा थाने में तहरीर दी है। मृतका के तीन छोटे छोटे बच्चे है। उसकी मौत से परिवार के लालन पालन की समस्या खड़ी हो गयी है। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

No comments