Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

गौरझामर बीट में सुरक्षित नही नजर आ रहे वन्य प्राणी


सागर। जनपद के देवरी उपवनमंडल का वनपरिक्षेत्र गौरझामर पूरे जिले में सागौन तस्करी के लिए जाना जाता है।  वही अब वन्य प्राणी भी महफूज नही दिखाई दे रहे है। वनपरिक्षेत्र गौरझामर की बीट महकापिपरिया में संदिग्ध हालात में एक साथ मिले दो नीलगायो के शव वन अमले की कर्तव्यनिष्ठा पर सवाल खडे कर रहे है। तो दूसरी तरफ वन विभाग इन नीलगायो की मौत को सामान्य मौत बताने में लगा हुआ है।

वनविभाग गौरझामर को सूचना मिली की महकापिपरिया बीट में दो नीलगाय मृत अवस्था में पड़ी हुई है। मौका स्थल पर पहुचकर वन अमले ने दोनों मृत नीलगायो का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद दोनों मृत नीलगायो को विभाग की निगरानी में आग के हवाले कर दिया। वन परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर राजकुमार अहिवार ने बताया कि मृत नील गाय नर और मादा है जो जो परस्पर आलिंगन में एक दूसरे पर हमला कर मृत हुई है।  वही पोस्टमार्टम करने वाले पशु चिकित्सक भी प्रथम दृष्ट्या इस बात को प्रमाणित कर रहे है। वजह चाहे जो भी हो लेकिन गौरझामर वन परिक्षेत्र में लगातार वन्य प्राणियो के शव संदिग्ध परिस्थितयो में मिल रहे है। जो कि प्रकृति प्रेमियो और पर्यावरण के लिहाज से चिंताजनक है।
...रिपोर्ट : हेमंत आठिया,सागर मध्यप्रदेश। 

No comments