पाकिस्तान से पायलट की सकुशल वापसी ही हो सरकार की प्राथमिकता : मायावती
लखनऊ । बहुजन समाजवादी पार्टी की मुखिया मायावती ने भारतीय वायुसेना के जाबांज पायलट अभिनन्दन कुमार के पाकिस्तान के कब्जे में होने पर चिंता व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के लगातार भाजपा पार्टी के नेताओं को संबोधित करने पर भी तंज कसा है।
मायावती ने आज ट्वीट करते हुए कहा कि कल पाकिस्तान का हवाई हमले को सेना ने नाकाम कर दिया, इस कार्य के लिए वायुसेना बधाई की पात्र है। लेकिन देश का एक जाँबाज एयरफोर्स अफसर पाकिस्तान के कब्जे में है, यह बड़ी चिन्ता की बात है। उस पायलट की सकुशल वापसी के लिये भारत सरकार को पूरा जी-जान लगा देने की जरूरत है तभी देश को चैन मिलेगाा।

No comments