Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

नायब तहसीलदार सुनील वर्मा को किया गया निलंबित,किसान ने लगाया था रिश्वत का आरोप


टीकमगढ़ । जनपद की खरगापुर तहसील के नायब तहसील दार सुनील वर्मा को निलंबित कर दिया गया। अवगत करा दे कि गत दिवस किसान लक्ष्मी प्रसाद यादव ने उनपर रिश्वत का आरोप लगाते हुए उनकी जीप से अपनी भैंस बांध दी थी। जिसको लेकर तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया। वही जानकारी पर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने बल्देवगढ़ एसडीएम से मामले की जांच कराई। 
वही मामले को लेकर टीकमगढ़ कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने बताया कि खरगापुर के प्रभारी एवं नायब तहसीलदार का मामला जब उनके सामने आया तो उन्होंने इस मामले की जांच बल्देवगढ़ एसडीएम वंदना  राजपूत को सौंप दी थी जिसकी प्रथम दृष्टया जांच में नायब तहसीलदार दोषी पाए गए हैं इसलिए उन्हें निलंबित कर जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट में अटैच किया गया है। वहीं कलेक्टर का यह भी कहना है कि जांच में अगर अन्य कर्मचारियों की संलग्नता पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

काफी समय से लग रहे थे आरोप
खरगापुर क्षेत्र के किसान तहसीलदार पर भ्रष्टाचार के आरोप लंबे समय से लगा रहे थे लोगों का कहना है कि बिना रिश्वत लिए नामांतरण नहीं होता था और किसानों को परेशान किया जा रहा था, वही देरी गांव के रहने वाले किसान लक्ष्मण सिंह का कहना हैं कि तहसीलदार साहब बिना रिश्वत के कोई काम नहीं करते थे उनके साथ रहने वाले अधीनस्थ उनकी दलाली करते हैं। उन्होंने कलेक्टर की इस कार्यवाही का स्वागत किया है। लेकिन उनका यह भी कहना है कि संबंधित पटवारी पर भी कार्रवाई होना चाहिए। 
...रिपोर्ट : खूबचन्द्र सिंह, टीकमगढ।

No comments