जिम्मेदार देशों को उठाना पड़ेगा अहम कदम:अमेरिका
डेस्क। संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा समिति की बैठक में चीन ने अपने वीटो पावर का इस्तेमाल कर भारत की कोशिशों को धूमिल कर दिया। जिसके बाद भारत ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। वही भारत के साथ अमेरिका ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए बयान दिया है। अमेरिका ने कहा अगर चीन इस तरह की अड़चन बनता रहा, तो जिम्मेदार देशों को कोई और कदम उठाना पड़ेगा।
अमेरिका की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान चीन की मदद से कई
बार जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित होने से
बचाता रहा है। ये चैथी बार है जब चीन ने इस तरह से मसूद अजहर को ग्लोबल
आतंकी घोषित होने से बचाया है।
अमेरिका ने सख्त भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा अगर चीन इसी तरह मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित होने से बचाता रहा तो सुरक्षा परिषद के अन्य सदस्यों को सख्त रुख अपनाना पड़ेगा। लेकिन हालत यहां तक नही आने चाहिए।

No comments